“मौन” और "ध्यान"

किसी प्रान्त का गवर्नर यात्रा के दौरान लाओत्जु के आश्रम के पास से गुजर
रहा था. संत के प्रति सम्मान प्रकट करने और ज्ञान प्राप्ति की इच्छा से
वह उनके दर्शनों के लिए आ गया.

“राज्य की देखभाल करने में मेरा लगभग पूरा समय लग जाता है और मैं दीर्घ
सत्संग आदि में भाग नहीं ले सकता” – उसने लाओत्जु से कहा – “क्या आप मेरे
जैसे व्यस्त आदमी के लिए एक या दो वाक्यों में धर्म का सार बता सकते हैं?

“अवश्य महामहिम! मैं आपके हित के लिए इसे केवल एक ही शब्द में बता सकता हूँ”.

“अद्भुत! और वह शब्द क्या है?”

“मौन”.

“और मौन किसकी ओर ले जाता है?”

“ध्यान”.

“और ध्यान क्या है?”

“मौन”.

साभार 🙏🙏
श्वेता योगेश शर्मा (BK SHWETA)




Comments

Popular posts from this blog

समस्याओं को समय पर छोड़ दो.

सब भूल जाएँ

आज तेरी शिवा