नया अध्याय

मुझे हमेशा से कहानी पढ़ना, सुनना पसंद रहा है. कहानी अगर प्रेरक हो तो मजा दुगुना हो जाता है . मैं ही क्या , ज्यादातर सभी कहानियों को पसंद किया करते है. हर कहानियाँ हमें एक अलग ही कल्पना की दुनिया में ले जाती हैं, जहां हम कहानियों के किरदारों के साथ आत्मीयता स्थापित कर पाते है. 
अब तक सिर्फ मैंने आप सभी से कविताओं को साझा किया. शायद अब मेरी लिखी कविताओं और कहानियों से दोनों  की आपको चाह है, मैंने ऐसा महसूस किया है . वैसे भी एक कहानी सुनाने वाले के किरदार को जीना मुझे भी पसंद है. शुरू करते हैं फिर एक नया अध्याय अपने इसी ब्लॉग पर. जहां मिलेंगी आपके दिल को छूने वाली कहानियाँ जिससे न केवल  मनोरंजन होगा बल्कि नैतिक मूल्यों की संवेदना भी मिलेंगी . 

आशा है की जहाँ सुझाव की आवश्यकता होगी वहाँ आप कॉमेंट कर सुझाव जरूर भेजेंगे . मेरे इस मुहिम में आप बढ़ -चढ़ करसाथ निभाएंगे. दिल से शुक्रिया सदैव सराहना और सहयोग के लिए .उत्साह और उमंग के पंखों पर सवार होकर मैं अपने ब्लॉग को एक नया रूप देने के लिए प्रस्तुत हूँ . 

साभार 
श्वेता योगेश शर्मा (BK SHWETA)

Comments

Popular posts from this blog

समस्याओं को समय पर छोड़ दो.

सब भूल जाएँ

आज तेरी शिवा