ईश्वरीय परिवार
बहुत बहुत प्यारा है मेरा ईश्वरीय परिवार
स्नेह से सजीला है मेरा ईश्वरीय परिवार
ममता - वातसल्य और सहिष्णुता का साक्ष्य ,
दिव्य गुणों से सम्पन्न जिसका है दैवी लक्ष्य
सदा सराहनीय और सम्माननीय
मेरे लिए अनुकरणीय और आदरणीय ,
एक एक सदस्य मुझे दिल से है प्यारा

ईश्वरीय पथ पर चलना सफल बनाया
कठिनाइओं को भी सहज करना सिखाया
माया के वार से बचने का रास्ता बताया
हिम्मतवान बनाकर हमेशा आगे बढ़ाया ,
उमंग-उत्साह से खुश रहना सिखाया,
छोटी सी जीत को भी बड़ा कर जताया ,
एक एक सदस्य मुझे दिल से है प्यारा ,
ईश्वरीय परिवार ने दिया सहयोग बहुत सारा !!
So beautiful, divine sister. Another step towards revelation of God Shiva. Wah baba wah.
ReplyDeleteMany Thanks Divine Angel 🙏.Shivbaba will reveal God's education by our deeds
Delete