ज़िन्दगी है ..

इस क्षण को जीया
तो लगा ज़िन्दगी है
हँस कर कर्म किया
तो लगा ज़िन्दगी है
मुस्कुराके रहे सबसे मिलते
तो लगा ज़िन्दगी है
वर्तमान को पीया
तो लगा ज़िन्दगी है
राह चलते चलते
लगा ज़िन्दगी है
थक कर भी न थके
तो लगा ज़िन्दगी है
मुश्किलों में पड़ कर लड़े
तो लगा ज़िन्दगी है
उनमें भी खिलखिला पड़े
तो लगा ज़िन्दगी है
ज़िंदा रह कर जीवन मंत्र बताते रहे
तो लगा ज़िन्दगी है
प्यार खुद में समेटा
तो लगा ज़िन्दगी है
समेट समेट कर जो बिखेरा
तो लगा ज़िन्दगी है
बुझते बुझते जल उठे
तो लगा ज़िन्दगी है
खूब जीए , खूब हँसे
हँस हँस कर खिलखिला पड़े
प्यार करते रहे जग से
यह भी इल्म मालूम पड़े
ऐसे जो रहे हर क्षण
तो लगा ज़िन्दगी है
इस क्षण को जीया
तो लगा ज़िन्दगी हैं।। 

Comments

Popular posts from this blog

समस्याओं को समय पर छोड़ दो.

सब भूल जाएँ

आज तेरी शिवा